IND vs ENG: साल 2015 से टीम इंडिया टेस्ट टीम ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। अगले 9 सालों तक टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके बड़े-बड़े कारनामे किए। इंग्लिश टीम के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारतीय युवा कप्तान शुभमन गिल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जो विरासत बनाई थी, उसे गिल की टीम ने अब लुटा दिया है।
टीम इंडिया की कटी नाक
साल 2016 से लेकर 2024 तक टीम इंडिया के लिए 3 खिलाड़ियों ने कप्तानी की। जिसमें विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों की कप्तानी में टीम इंडिया ने कभी भी सेना देशों में 500 रन नहीं दिए थे। ये सिलसिला अब 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हो गया है। मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लिश टीम ने खबर लिखे जाने तक 8 विकेट के नुकसान पर 569 रन बना लिए हैं। जिस अंदाज में इंग्लिश टीम खेल रही है, उससे वो 600 रन भी बना सकते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की स्थिति बहुत गंभीर नजर आ रही है।
मैनचेस्टर टेस्ट में बहुत पीछे रह गई टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने रन बनाए भी हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए भी हैं। मौजूदा समय में सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के पक्ष में है। वहीं अब मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भी इंग्लिश टीम आगे निकल गई है। टीम इंडिया के 358 रनों के जवाब में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 8 विकेट पर 569 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम के पास अब लीड 211 रनों की हो गई है। जिसके कारण ही टीम बहुत पीछे नजर आ रही है। भारत के लिए मुकाबला जीतना अब बहुत मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया में अचानक जगह मिलने से हैरान नहीं हैं जगदीशन, इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
26 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
28 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
43 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines