IND vs ENG: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली आखिरी बार आईपीएल चैंपियन बनने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में नजर आए थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली इसके बाद 7 जुलाई 2025 को विंबलडन में नजर आए। वहीं टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है। जहां पर तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि विराट कोहली भी इस मुकाबले में नजर आ सकते हैं।
1. विराट कर रहे हैं इस सीरीज को फॉलो
भले ही विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हों, लेकिन वो फिर भी पहले दोनों मैच देख रहे थे। शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने स्टोरी लगाई थी। वहीं बर्मिंघम टेस्ट मैच जीत के बाद भी कोहली ने सोशल मीडिया पर जीत की बधाई दी थी। ऐसे में कोहली अब स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आ सकते हैं।
2. अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन में आए थे नजर
लंबे समय के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन में नजर आए हैं। ऐसे में अब वो पब्लिक में नजर आने लगे हैं। कोहली विंबलडन के बाद अब लॉर्ड्स में टेस्ट मैच देखते हुए भी नजर आ सकते हैं। इसके साथ फैंस की भी अब उम्मीदें बढ़ गई हैं।
3. ईसीबी ने भेजा था निमंत्रण
बर्मिंघम टेस्ट मैच के बाद रिपोर्ट्स आई थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों फिलहाल इंग्लैंड में ही हैं। जिसके कारण ही ईसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को लॉर्ड्स टेस्ट मैच देखने के लिए निमंत्रण भेजा है। अगर कोहली इसे मान लेते हैं, तो वो तीसरा टेस्ट मुकाबला देखते हुए नजर आ सकते हैं।
4. तीसरा टेस्ट है सीरीज के लिए खास
फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीतने वाली टीम के पास 2-1 की बढ़त होगी। दबाव भारी इस सीरीज में बार-बार वापसी कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में लॉर्ड्स टेस्ट मैच की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके कारण ही इस खास टेस्ट मैच को किंग कोहली लाइव देखना चाहेंगे।
5. लंदन में ही रहते हैं किंग कोहली
हाल में ही इंग्लिश क्रिकेटर ने विराट कोहली के इंग्लैंड वाले घर को लेकर हिंट दिया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा ‘क्या वह सेंट जॉन वुड में या उसके पास नहीं रहते?’ इस हिंट को देखे तो किंग कोहली का घर लंदन में है। वो लॉर्ड्स के पास में ही रहते हैं। ऐसे में इस मुकाबले को देखने जाना उनके लिए सुविधाजनक होगा। जिसके कारण भी फैंस कोहली के आने की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की टी20 टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम सहित 6 बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines