हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: जीत के बाद भी खुश नहीं कप्तान शुभमन गिल, प्लेइंग 11 में बदलाव का कर दिया ऐलान

IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल अब सीरीज की तीसरे मुकाबले की तैयारी में लगने वाले हैं। इसी के साथ उन्होंने साफ कर दिया है कि वो लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इस विनिंग टीम के साथ नहीं उतरने वाले हैं। प्लेइंग 11 में बदलाव का आज ही गिल ने ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Man Off The Match Shubman Gill

IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस मैदान पर टेस्ट मुकाबला जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। हालांकि इसके बाद भी कप्तान गिल अभी पूरी तरह से खुश नहीं हैं। कप्तान शुभमन गिल अब सीरीज की तीसरे मुकाबले की तैयारी में लगने वाले हैं। इसी के साथ उन्होंने साफ कर दिया है कि वो लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इस विनिंग टीम के साथ नहीं उतरने वाले हैं। प्लेइंग 11 में बदलाव का आज ही गिल ने ऐलान कर दिया है।

कप्तान गिल इस गेंदबाज से हैं बेहद खुश 

बर्मिंघम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 336 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इस गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, ‘पहले मैच के बाद हमने जितनी भी बातें कि, वे सभी सही थीं। हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग देखने लायक थी। हमें पता था कि अगर हम इस तरह के विकेट पर 400-500 रन बना लेते हैं, तो हम मैच में बने रहेंगे। हर बार हम इतने सारे कैच नहीं छोड़ेंगे। आकाशदीप ने बहुत दिल से गेंदबाजी की। जिस एरिया और लंबाई में उन्होंने हिट किया, वह गेंद को दोनों तरफ घुमा रहा था। इस तरह के विकेट पर ऐसा करना मुश्किल है।’

प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे शुभमन गिल 

सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। जहां पर टीम में बदलाव को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि मैं अपने खेल के साथ सहज महसूस कर रहा हूं। अगर हम मेरे योगदान से सीरीज जीतते हैं, तो मुझे खुशी होगी। मैंने पहले भी कहा है, एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहता हूं, एक बल्लेबाज के रूप में सोचना चाहता हूं। निश्चित रूप से बुमराह लॉर्ड्स में वापस आएंगे। इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। संभवत दुनिया का वो सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम है। एक बच्चे के रूप में आप वहां खेलने का सपना देखते हैं।’

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल की टीम ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, बर्मिंघम में तोड़ दिया ‘बैजबॉल’ का घमंड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें