IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत लगातार रन बना रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत तो बेहद आक्रामक अंदाज में रनों की बारिश कर रहे हैं। बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़कर पंत ने इतिहास रच दिया है। इसी के साथ उन्होंने वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था।
ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 58 गेंदों में 65 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इसी के साथ पंत ने 45 टेस्ट मैचों में ही 86 छक्के पूरे कर लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी से रेस में आगे निकल चुके पंत अब सिर्फ रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग से ही पीछे हैं। रोहित के नाम 88 छक्के तो वहीं सहवाग के नाम कुल 90 छक्के दर्ज हैं। पंत इन दोनों का रिकॉर्ड इसी सीरीज में तोड़ सकते हैं। इसी के साथ पंत ने इंग्लिश सरजमीं पर 23 छक्के पूरे कर लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा विदेशी धरती पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम हो गया है। पंत ने इंग्लैंड के 3 दौरे किए हैं। जहां पर उन्होंने रनों की बारिश की है।
इस सीरीज में पंत कर रहे हैं रनों की बारिश
लीड्स टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे। बर्मिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में भी पंत ने आक्रामक अंदाज में 25 रन बनाए थे। दोनों ही पारियों में पंत आक्रामक अंदाज में खेलते हुए आउट हुए हैं। जिसके कारण ही फैंस इस खिलाड़ी से बेहद खुश हैं। बल्लेबाजी के अलावा पंत बतौर विकेटकीपर भी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उपकप्तानी मिलने के बाद वो लीडरशिप रोल में भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल ने बतौर कप्तान रच दिया इतिहास, 5 बड़े रिकॉर्ड कर लिए अपने नाम
संबंधित खबरें
T20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
49 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines