IND vs ENG: भारतीय टीम के तेज गेंद मोहम्मद सिराज अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सिराज फुटबॉल के खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन क्रिकेट के मैदान पर करते हुए नजर आते हैं। मोहम्मद सिराज लंबे समय से रोनाल्डो के सेलिब्रेशन को कॉपी करते हुए नजर आते थे। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जैमी स्मिथ का अहम विकेट लेने के बाद सिराज के सेलिब्रेशन का अंदाज बदल गया। फैंस इस नए अंदाज के पीछे का कारण जानना चाहते हैं।
मोहम्मद सिराज का नया सेलिब्रेशन
हाल में ही फुटबॉल में लिवरपूल के लिए खेलने वाले डिओगो जोटा का सड़क हादसे में देहांत हो गया था। जिसके बाद से ही सभी दिग्गज उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जैमी स्मिथ का विकेट लेने के बाद 20 नंबर का इशारा किया। इसी नंबर की जर्सी के साथ डिओगो जोटा खेलते थे। सिराज के इस सेलिब्रेशन की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। सभी मोहम्मद सिराज के इस नए सेलिब्रेशन की तारीफ कर रहे हैं। सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में 85 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया को बल्ले से देना होगा जवाब
मोहम्मद सिराज के 2 विकेट के साथ ही साथ दिग्गज जसप्रीत बुमराह ने भी 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 2 विकेट झटके थे। जबकि रवींद्र जडेजा के नाम भी 1 विकेट रहा है। इन सभी गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी इंग्लिश टीम ने 112.3 ओवर में 387 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए दिग्गज जो रूट ने शानदार शतक जड़ा। वहीं जैमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया पहली पारी में 1 विकेट गंवाकर 27 रन बना चुकी है।
ये भी पढ़ें: BCCI के इस नियम को लेकर गंभीर से अलग है सुरेश रैना की राय, विराट का किया समर्थन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
25 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines