IND vs ENG: भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिसके कारण ही पिछले 2 सालों से टीम इंडिया नंबर 3 के बल्लेबाज की तलाश कर रही है। राहुल द्रविड़ के बाद पुजारा टीम इंडिया को मिल गए, लेकिन चेतेश्वर का विकल्प अभी तक नहीं मिला है। पिछले 7 टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने नंबर 3 पर कुल 5 बल्लेबाजों को आजमाया है, लेकिन कोई भी इस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहा है। जिसके कारण ही अब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दबाव में आ गए हैं।
नहीं मिल रहा पुजारा का रिप्लेसमेंट
भारतीय टीम ने पिछले 7 टेस्ट मैच में कुल 5 बल्लेबाजों को नंबर 3 पर मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला था। वहीं दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आए थे। चौथे टेस्ट मैच में इस नंबर पर केएल राहुल को मौका मिला। अगले ही टेस्ट मैच में फिर से बदलाव हुआ और दोबारा शुभमन गिल को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नंबर 3 पर खेलते हुए बहुत ज्यादा निराश किया। जिसके कारण ही इंग्लैंड के दौरे पर नंबर 3 के स्थान पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
इंग्लैंड में 2 खिलाड़ियों को मिला मौका
इंग्लिश दौरे पर पहले टेस्ट मैच में नंबर 3 पर साई सुदर्शन को खेलने का मौका मिला। सुदर्शन भी पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। जिसके कारण ही अब दूसरे टेस्ट मैच में इस नंबर पर करुण नायर को खेलने का मौका मिला। नायर भी पहली पारी में 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अगर नायर दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं बनाते हैं, तो एक और बदलाव देखने को मिल सकता है। तीसरे टेस्ट मैच में जगह पक्की करने के लिए नायर को बेहतर खेल दिखाना होगा। वहीं टीम मैनेजमेंट को भी जल्द ही पुजारा के रिप्लेसमेंट को तलाशना होगा।
ये भी पढ़ें: ICC की ताजा रैंकिंग में Rishabh Pant का जलवा, बुमराह की बादशाहत बरकरार
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
24 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
53 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
53 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines