IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मुकाबले के आखिरी दिन टीम इंडिया को टीम के लिए 135 रन चाहिए। वहीं इंग्लिश टीम को 6 विकेट और अपने नाम करना होगा। ऐसे में मुकाबला आखिरी दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। चौथे दिन के अंत में दोनों ही टीमें अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इंग्लिश टीम के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने अब भारतीय टीम को वार्निंग दे दी है। वो पहले घंटे में ही मैच जीतने का दावा कर रहे हैं।
मार्कस ट्रेस्कोथिक की टीम इंडिया को वार्निंग
इंग्लिश टीम सिर्फ 192 रनों पर ही सिमट गई। जिसके कारण भारतीय टीम को 193 रनों का लक्ष्य मिला है। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 58 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, ‘उस आखिरी घंटे ने इसे अद्भुत बना दिया। हर कोई पूरी तरह से टीम के साथ था, दर्शक टीम के साथ थे। मैदान के चारों ओर की हलचल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैच कल के पहले घंटे के इर्द-गिर्द घूमेगा। भारत कितना सकारात्मक है, भारत कितना प्रभावशाली होगा, ये देखना होगा। उम्मीद है कि कल पहले घंटे में हम छह विकेट ले लेंगे।’
लॉर्ड्स में अब तक मुश्किल रही है बल्लेबाजी
तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उसके बाद इंग्लिश टीम ने 387 रन बनाए बनाए। जवाब में भारतीय टीम भी 387 रन ही बना सकी। जिसके कारण ही पहले 3 दिनों का खेल बराबरी पर ही रह गया। अब दोनों टीमों की दूसरी पारी ही मैच पर प्रभाव डालने वाली है। पहले 4 दिनों के खेल को देखें तो इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया को आखिरी दिन भी समस्या होने वाली है। हालांकि इससे मैच बेहद रोमांचक नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स में फेल होने के बाद भी शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines