IND vs ENG: भारतीय टीम केनिंग्टन ओवल टेस्ट के तीसरे दिन के बाद मैच में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच का पलड़ा इंग्लिश टीम की तरफ मुड़ गया है। इंग्लिश बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके मुकाबले में टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने पूरी सीरीज में टीम इंडिया को बहुत ज्यादा परेशान किया है। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने खुद माना है कि एक इंग्लिश बल्लेबाज ने उनकी रातों की नींद हराम कर दी है।
भारतीय कोचिंग स्टाफ की नींद हुई हराम
इंग्लैंड की टीम एक समय 106 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच 195 रनों की पार्टनरशिप हुई। जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में पिछड़ रही है। जो रूट ने 105 रन तो वहीं हैरी ब्रूक ने 111 रनों की पारी खेली। रूट ने इस सीरीज में टीम इंडिया को कई बार परेशान किया है। जिसके कारण ही भारतीय टीम मैनेजमेंट के होश उड़ गए हैं। खुद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जो रूट ने हमारी रातों की नींद उड़ा दी है। तो हाँ, जब हमने उसे आउट किया तो मैं बहुत खुश था।’
सिराज की तारीफ में भी बोले मोर्ने मोर्केल
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट सीरीज में बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। जिसके कारण ही सभी उनकी बहुत ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इंग्लिश दिग्गज जो रूट ने भी सिराज की तारीफ की है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि मोहम्मद सिराज को वह पहचान मिल रही है जिसके वह हकदार हैं। मैच से पहले उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन उन्होंने सबसे पहले कहा कि वह खेलेंगे।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम ही नहीं इंग्लिश प्लेयर भी मोहम्मद सिराज के आगे हुआ नतमस्तक, दिग्गज बना सिराज का फैन
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
5 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
7 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
8 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
8 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
9 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines