IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किया तो वहीं दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लिया। जिसके कारण ही टीम इंडिया की जीत के बाद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। ओवल टेस्ट के बाद फैंस, दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा खिलाड़ी सभी सिराज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच सिराज को इस भारतीय खिलाड़ी की कमी खल रही है। जीत के बाद सिराज इस भारतीय खिलाड़ी से गले मिलना चाहते थे।
मोहम्मद सिराज को खली इस खिलाड़ी की कमी
ओवल टेस्ट मैच में जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की है। हालांकि उसके साथ ही सिराज को अपने सीनियर जसप्रीत बुमराह की भी खल रही थी। पोस्ट मैच में सिराज ने कहा, ‘मुझे जस्सी भाई की कमी खली, उनकी मौजूदगी का अलग अहसास है। मुझे खुद पर और जस्सी भाई पर विश्वास है।’ बुमराह आखिरी टेस्ट मैच से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण टीम से अलग हो गए थे। जिसके कारण ही वो जीत के बाद टीम के साथ नहीं नजर आए। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सिराज ने सभी 5 टेस्ट मैच खेले, वहीं बुमराह ने 3 टेस्ट मैच में हिस्सा लिया।
सिराज ने की बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट अपने नाम किया है। वहीं साल 2020-21 की सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने भी 23 विकेट अपने नाम किया था। इस सीरीज में बुमराह ने 3 मैच में 14 विकेट हासिल किए हैं। इन दोनों की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही वो टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह और सिराज की जोड़ी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में एक साथ नजर आ सकती है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या है मोहम्मद सिराज के फिटनेस का राज? भाई ने डाइट प्लान पर किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
2 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines