India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार 25 जनवरी से पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। इंग्लैंड ने तो एक दिन पहले ही जहां अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सारे सवालों का जवाब देते हुए काफी संकेत दिए। इसके अलावा रोहित ने पहले दो टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए रजत पाटीदार को लेकर भी बयान दिया।
क्यों नहीं चुने गए रहाणे या पुजारा?
रोहित शर्मा से जब विराट कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का नाम तो नहीं लिया। लेकिन अनुभवी खिलाड़ी कहते हुए उन्होंने यह साफ कर दिया कि क्यों नहीं उन्हें चुना गया। इस पर रोहित बोले,’हमने पहले सोचा था कि किसी अनुभवी खिलाड़ी को चुना जाए। लेकिन फिर बाद में हमनें इस बात को सोचा कि किसी यंग खिलाड़ी को चुना जाए ताकि वो टेस्ट क्रिकेट को समझे।’
क्यों हुआ रजत पाटीदार का चयन?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,’हमने युवा खिलाड़ी को मौका दिया है ताकि वह भारतीय सरजमीं पर अपने को निखार सकें। हम किसी युवा खिलाड़ी को अचानक विदेश में नहीं उतार सकते।’ वहीं रोहित ने यह भी तय कर दिया कि सिराज, बुमराह, अश्विन का हर हाल में खेलना तय है। इसके अलावा केएल राहुल बतौर बल्लेबाज खेलेंगे यह भी उन्होंने साफ कर दिया है।
पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: फिर गरमाया पिच का मुद्दा, दिग्गज ने भारत को चेताया; ‘इसी लिए आपने विश्व कप गंवाया’
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले Playing 11 का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी करेगा डेब्यू
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines