IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल लंदन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी और पांचवां टेस्ट खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए जब टीम इंडिया नेट्स में अभ्यास कर रही थी। उस समय केनिंग्टन ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के साथ भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर की तीखी बहस हो गई। इस बहस के दौरान ली फोर्टिस ने गंभीर के खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी थी। इस विवाद को लेकर अब पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है।
गौतम गंभीर के साथ विवाद पर बोले ली फोर्टिस
भारतीय टीम जब केनिंग्टन ओवल में अभ्यास करने के लिए आई, तो वहां के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस इंडिया के खिलाड़ियों को बताने लगे की कौन सा नेट्स प्रयोग करना है और कौन सा नहीं। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया को वो भी बताया कि कहां निशान लगाना है और कहां नहीं। जिसको सुनकर भारतीय कोच गौतम गंभीर बुरी तरह से भड़क गए। दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद के कुछ देर बाद जब पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ये मैच बहुत ज्यादा बड़ा है, गौतम गंभीर थोड़ा संवेदनशील हैं।’ बाद में जब उनसे इस बयान के बारे में पूछा गया तो वो पलट गए।
ली फोर्टिस ने बाद में कहा ठीक है…
भारत के पत्रकारों से बातचीत के दौरान ली फोर्टिस ने बाद में कहा, सब ठीक है, मैं ठीक हूँ, इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है। ऐसा लग रहा है कि वो कुछ हद तक ऐसे ही हैं… आगे एक बड़ा मैच होने वाला है…” अपने बयान में फोर्टिस ने शिकायत को लेकर भी कुछ नहीं कहा। हालांकि सोशल मीडिया पर ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण फैंस को इंतजार है कि बीसीसीआई और इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के इस विवाद पर आधिकारिक बयान क्या है। वहीं गंभीर ने भी अभी तक इसको लेकर अपना बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पिच क्यूरेटर की किस बात पर भड़क पड़े गौतम गंभीर? ओवल में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा!
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines