India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 6 महीने बाद ”रेड बॉल” क्रिकेट में वापसी कर रहे जो रूट भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इनसे पहले यह रिकॉर्ड ”क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर के नाम था, लेकिन जैसे ही उन्होंने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 10 रन का आंकड़ा पार किया, उसी साथ अब वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।
जो रूट का भारत के खिलाफ प्रदर्शन
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने जैसे ही भारत के खिलाफ पहली पारी में 10 रन का आंकड़ा छुआ, उसी के साथ वह भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब जो रूट भारत के खिलाफ 47 पारियों में 2555 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रूट से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2535 रन बनाए थे।
जो रूट महारिकॉर्ड से 1 रन दूर
हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में जो रूट अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे। रूट पहली पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 29 रन ही बना सके, लेकिन उनकी इस 29 रन की पारी की बदौलत अब वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। पोटिंग ने भारत के खिलाफ 51 पारियों में 2555 रन बनाए हैं, वहीं जो रूट ने इस आंकड़े को सिर्फ 47 पारियों में छुआ है। अब दूसरी पारी जैसे ही वह 1 रन बनाते हैं, उसके साथ ही वह टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
- जो रूट- 2555 रन
- सचिन तेंदुलकर- 2535 रन
- सुनील गावस्कर- 2483 रन
- एलिस्टेयर कुक- 2431 रन
- विराट कोहली- 1991 रन
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मैदान में घुसा रोहित शर्मा का जबरा फैन, भारतीय कप्तान के पकड़े पैर
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बताया कब लेंगे रिटायरमेंट? बीच सीरीज हिटमैन का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
46 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines