IND vs ENG: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में खेले गए मैनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ लेकिन उसके बाद भी हर तरफ भारतीय टीम की जमकर तारीफ हो रही है। टीम अब आखिरी टेस्ट मैच के लिए लंदन पहुंच गई है। जहां पर 5वें टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी लंदन में स्थित भारत के हाई कमीशन पहुंचे। जहां पर खिलाड़ियों को सम्मान किया गया है। इसके अलावा भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने खास गिफ्ट भी सौंपा है।
टीम इंडिया का लंदन में हुआ सम्मान
सीरीज का आखिरी मुकाबला केनिंग्टन ओवल लंदन में 31 जुलाई से खेला जाएगा। टीम इंडिया को सीरीज बराबरी पर लाने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा। ऐसे में ऐसे अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया लंदन में स्थित भारत के हाई कमीशन पहुंची। जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने क्रमशः माननीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोरईस्वामी और उप-उच्चायुक्त श्री सुजीत घोष को सभी खिलाड़ियों के साइन वाला क्रिकेट बैट गिफ्ट किया है। खिलाड़ियों ने भारतीय उच्चायोग में बहुत ज्यादा समय बिताया है। अब वो आखिरी टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।
शुभमन गिल की टीम के लिए जीत है जरूरी
भारतीय टीम जब भी इंग्लिश दौरे पर जाती है, तो एक बार वो हाई कमीशन जरूर जाती है। पिछली बार कोविड की वजह से ऐसा नहीं हो सका थी। इस बार टीम इंडिया इससे पहले इंग्लैंड के किंग चार्ल्स से भी मिली थी। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई थी। ऐसे में अब टीम के पास पिछला इतिहास दोहराने का मौका है। शुभमन गिल बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। ऐसे में उनका सीरीज ड्रॉ कराना भी बड़ा अचीवमेंट कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने जडेजा-सुंदर से किया था हैंडशेक, माइकल वॉन ने शेयर किया नया वीडियो
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines