IND vs ENG: टीम इंडिया के लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद अब सभी दिग्गज इंग्लिश टीम को ही सीरीज में आगे बता रहे हैं। खासकर इंग्लिश टीम के पूर्व खिलाड़ी तो इंग्लैंड की जीत का दावा भी कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के एक पूर्व खिलाड़ी ने टीम इंडिया के कमबैक का दावा ठोका है। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने वो रास्ता भी बताया है, जिससे टीम इंडिया मैनचेस्टर टेस्ट मैच जीत सकती है। मैनचेस्टर की पिच को लेकर भी इस स्टार ने बड़ा खुलासा किया है।
टीम इंडिया के पास है वापसी का बड़ा मौका
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया का मैनचेस्टर टेस्ट मैच जीतना बेहद अहम है। इस मुकाबले को लेकर बड़ा दावा करते हुए इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के पास अगले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत अच्छा मौका है। पिच में सब कुछ होगा, लेकिन यह खुद को साबित करने की बात है और अगर वे ऐसा कर सकते हैं, तो उनके जीतने की अच्छी संभावना है।’
ओल्ड ट्रैफर्ड की विकेट को लेकर पनेसर ने कहा, ‘यह बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अच्छा विकेट होगा, जिसमें स्पिनरों को बाद में कुछ मदद मिलेगी। इसमें सभी के लिए हर तरह की संभावना होगी। अगर आप खराब गेंदबाजी करेंगे, तो आपको सजा मिलेगी। बल्लेबाजी करते समय गति और उछाल दोनों मिलेंगे, यह अब तक की सीरीज की सबसे तेज पिच होगी। गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, और बल्लेबाज ढीले शॉट खेलकर बच नहीं पाएंगे।’
मैनचेस्टर में भारत का खराब रहा है रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में आज तक टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में जीत दर्ज नहीं की है। इस मैदान पर भारत ने कुल 9 मैच खेले हैं। जिसमें से 4 मैचों में हार मिली तो वहीं 5 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की टीम ने अब तक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ मौकों पर खराब प्रदर्शन के कारण ही अभी वो सीरीज में 2-1 से पीछे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सावधान! ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लिश टीम चलेगी पुरानी चाल, मैनचेस्टर में युवा ब्रिगेड की अग्निपरीक्षा
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines