Rajkot Stadium New Name : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले बीसीसीआई ने इस स्टेडियम के नाम बदलने की तैयारियां कर ली हैं। अब इस स्टेडियम का नया नाम रणजी खिलाड़ी के नाम पर रखा जाएगा। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हराया था और दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर थी। अब दोनों टीमें तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लेकिन उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि क्या होगा राजकोट स्टेडियम का नया नाम।
निरंजन शाह होगा राजकोट स्टेडियम का नया नाम
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से पहले राजकोट स्टेडियम का नया नाम पूर्व फर्स्ट क्लास प्लेयर और वरिष्ठ प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा। इस स्टेडियम के नए नाम का अनावरण बीसीसीआई सचिव जय शाह के द्वारा किया जाएगा। इस समारोह में बीसीसीआई के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी भी इस समारोह में शामिल होंगे।
राजकोट स्टेडियम का नया नाम 14 फरवरी को रखा जाएगा। बता दें कि इस स्टेडियम पर पहला इंटरनेशनल मैच 2013 में खेला गया था और उस समय भी भारत और इंग्लैंड की टीमें ही आमने सामने थे। हालांकि वह वनडे मैच था। फिर उसके बाद 2016 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच यहां पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
ये भी पढ़े- IPL 2024: रोहित शर्मा और MI विवाद के बीच RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब तो ट्रॉफी पक्की?
कौन हैं निरंजन शाह
निरंजन शाह ने 1965 से 1975 के बीच सौराष्ट्र के लिए 12 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 281 रन बनाए हैं। शाह करीब 40 साल तक एससीए सचिव के पद पर रहे चुके हैं। एससीए पद के अलावा निरंजन शाह बीसीसीआई सचिव भी रह चुके हैं। निरंजन शाह के अलावा उसके बेटे जयदेव शाह ने भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। जयदेव शाह ने सौराष्ट्र की कप्तानी भी की हैं। साथ ही वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़े- U19 WC 2024: 11 फरवरी को विश्व कप फाइनल खेलेगा भारत, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live
सीरीज में बराबरी पर
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती दोनों मुकाबले काफी कांटे के देखने को मिले थे। जहां पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी, तो दूसरा टेस्ट भारतीय टीम के नाम रहा था। दूसरे टेस्ट में भारत की सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया था और शुभमन गिल ने भी शानदार शतक जड़ा था। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने मैच में 9 विकेट लिए थे। पहली पारी में बुमराह ने 6 बल्लेबाजों को चलता किया था और दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
3 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
13 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
59 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines