IND vs ENG: भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है। ऋषभ पंत जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी को इंजरी के कारण खोना पड़ा। वर्कलोड के कारण जसप्रीत बुमराह भी आखिरी मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। अब केनिंग्टन ओवल टेस्ट के आखिरी दिन से पहले टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। प्लेइंग 11 में खेल रहा एक तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट नहीं है। जिसका हिंट खुद कप्तान शुभमन गिल ने दिया है।
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर
केनिंग्टन ओवल टेस्ट के आखिरी टीम टीम इंडिया को जहां जीत के लिए 4 विकेट चाहिए तो वहीं इंग्लिश टीम को सिर्फ 35 रन ही बनाने हैं। टीम इंडिया के तीनों तेज गेंदबाजों की फिटनेस बेहद अहम हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कप्तान शुभमन गिल तेज गेंदबाज आकाशदीप से पूछ रहे हैं, कि उन्होंने इंजेक्शन लिया है नहीं? इस वीडियो के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या आकाशदीप पूरी तरह से फिट नहीं है। वो टीम की जरूरत के कारण इंजेक्शन लेकर खेल रहे हैं। कप्तान गिल का ये वीडियो अब टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर रहा है।
आकाशदीप लय में नहीं आए नजर
तेज गेंदबाज आकाशदीप पहले 2 टेस्ट मैच जो खेले, उसमें उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। ओवल टेस्ट में आकाशदीप पूरी तरह से लय में नहीं नज़र आए हैं। पहली पारी में जहां आकाशदीप ने 17 ओवर में 80 रन देकर सिर्फ 1 विकेट ही लिया था। अब तक दूसरी पारी में उन्होंने 20 ओवर में 85 रन देकर 1 विकेट ही हासिल किया है। आकाश दीप की फिटनेस पर सवाल खड़े होने से टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि भारतीय टीम के पास अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को भी चुनने का विकल्प था।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले 30 मिनट में ही खत्म हो जाएगा मुकाबला! इन 3 खिलाड़ियों को लगानी होगी पूरी ताकत
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines