IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके कारण ही लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गिल से बड़ी उम्मीद थी। कप्तान शुभमन गिल दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फेल हो गए। जिसके कारण ही टीम इंडिया फिलहाल मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। फेल होने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है।
शुभमन गिल के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल सिर्फ 16 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद दूसरी पारी में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वहां भी गिल सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके। इस प्रदर्शन के बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल के नाम दर्ज हो गया है। शुभमन गिल ने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों की 6 पारियों में 607 रन बनाए हैं। साल 2002 में राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड दौरे पर 602 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली नजर आ रहे हैं, जिन्होंने साल 2018 में 593 रन इंग्लैंड दौरे पर बनाए थे।
पहले 2 टेस्ट में चमके थे कप्तान गिल
लीड्स टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने पहली पारी में 147 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी। हालांकि दूसरी पारी में गिल सिर्फ 8 रन ही बना पाए थे। बर्मिंघम टेस्ट मैच में गिल ने और बड़ी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और पहली पारी में 269 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 161 रन भी गिल ने जोड़े थे। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में फेल होने के बाद अब कप्तान गिल मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में दमदार कमबैक करना चाहेंगे। जिससे वो टीम इंडिया को सीरीज में बेहतर स्थिति में पहुंचा सके।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: चौथे दिन इन 4 ने टीम इंडिया का करवाया ‘बंटाधार’, लॉर्ड्स में फंसा मैच
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines