IND vs ENG: मैनचेस्टर में टीम इंडिया के लिए सबकुछ दांव पर लगा हुआ है। लॉर्ड्स में मिली हार ने भारतीय टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है। इंग्लिश टीम अब सीरीज में 2-1 से आगे है और पूरी तरह से हावी भी है। सीरीज में पिछड़ने के साथ-साथ भारतीय टीम प्लेयर्स की इंजरी से भी परेशान है। नीतीश कुमार रेड्डी बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो चुके हैं, तो अर्शदीप चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बॉलिंग अटैक कमजोर लग रहा है, तो बैटिंग में भी वो गहराई नजर नहीं आ रही है। बस इसका ही फायदा मेजबान टीम उठाना चाहती है। इंग्लैंड ओल्ड ट्रैफर्ड में अपनी पुरानी चाल चलने की तैयारी में है, जिसके बूते अंग्रेजों ने पिछले कई सालों से भारत का इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना साकार नहीं होने दिया है।
इंग्लिश टीम चलेगी पुरानी चाल?
अब दरसअल, कहानी यह है कि चौथे टेस्ट मैच की पिच की पहली तस्वीर सामने आई है। पहली नजर में पिच पर काफी हरी घास नजर आ रही है। हरी घास यानी तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद। पहले तीन टेस्ट मैचों में बल्लेबाजों का ही राज देखने को मिला है, लेकिन सीरीज के अहम मुकाबले में इंग्लिश टीम बड़ा गेम कर सकती है। इंग्लैंड की टीम इस बात को समझ चुकी है कि भारत के कई मुख्य फास्ट बॉलर चोटिल हो चुके हैं और टीम इंडिया का फास्ट बॉलिंग अटैक चौथे टेस्ट में उतना मजबूत नहीं होगा। बस इसी कारण को ध्यान में रखते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ग्रीन पिच की मांग कर सकते हैं। हालांकि, शुरुआती तीन मैचों में भी पहली तस्वीर में इसी तरह से पिच पर घास दिखाई दी थी, लेकिन बाद में इसे काट दिया गया था।
2-1 से आगे इंग्लैंड
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से बाजी मारी थी। हालांकि, एजबेस्टन में टीम इंडिया ने जोरदार कमबैक करते हुए बड़ी जीत का स्वाद चखा था। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जहां रविंद्र जडेजा ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन मैच का नतीजा इंग्लैंड के पक्ष में गया।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines