IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया और अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवाना शुरू कर दिए। टीम 23 ओवर तक तीन विकेट खो चुकी है जिसमें से कप्तान केएल राहुल का विकेट सबसे ज्यादा बेहतरीन रहा।
खलीद ने गेंद से चलाया जादू, हिल भी नहीं पाए राहुल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और टीम के दोनों ही ओपनर्स ने अच्छे शॉट खेले। लेकिन 14वें ओवर में शुममन गिल कैच आउट हो गए जिसके बाद पुजारा क्रीज पर उतरे। इसी बीच 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए खलीद अहमद ने आते ही कहर बरपा दिया। उन्होंने एक खतरनाक गेंद डाली जो कि केएल राहुल के बल्ले से टकराकर सीधे स्टंप में घुस गई। राहुल इसे पढ़ ही नहीं पाए।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘वाह क्या गेंद है’ KL Rahul के बैट से टकराकर सीधे स्टंप में घुसी, देखें वीडियो
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
50 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines