Virat Kohli Waterboy Funny Running IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव किए हैं। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। वहीं इनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है। वहीं इस मैच में एक पल ऐसा भी आया जब विराट कोहली वाटरबॉय की जिम्मेदारी निभाते नजर आए। हालांकि इस दौरान उनका ‘एक्ट’ देख फैंस की हंसी छूट गई।
एथलीट की तरह भागने की एक्टिंग
ये नजारा ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान देखने को मिला। जैसे ही ब्रेक हुआ, कोहली और सिराज हाथ में ड्रिंक्स लेकर दौड़ने लगे। कोहली ने इस दौरान नीचे गर्दन करके ऐसी दौड़ लगाई कि फैंस का दिल खुश हो गया। वे थोड़ी दूर तक दौड़े, फिर गर्दन नीचे करके एथलीट की तरह भागने लगे जैसे किसी रेस में हिस्सा ले रहे हों।
जब वे बार-बार ऐसा करने लगे तो पीछे आ रहे सिराज की भी हंसी छूट गई। कोहली का ये एक्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि वे ओल्ड स्कूल डेज में लौट गए हैं तो वहीं कुछ ने कहा है कि भले ही कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन तो वही हैं।
https://twitter.com/DisneyPlusHS/status/1702631956847235323
भारत की प्लेइंग इलेवन:
1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 तिलक वर्मा, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 5 ईशान किशन, 6 रवींद्र जडेजा, 8 अक्षर पटेल, 9 शार्दुल ठाकुर, 10 मोहम्मद शमी, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1702624608279740522?t=OpqzC5JRYvBa9s8rNC_0Qw&s=08
https://twitter.com/JohnyBravo183/status/1702629684587250083
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1702624608279740522?t=OpqzC5JRYvBa9s8rNC_0Qw&s=08
https://twitter.com/vihreincarnated/status/1702650520685752529?t=Cns60i3FtyF7lcVbsN6_jA&s=08
https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1702623377117335997?t=GKxkBGHpIcEFCn3EBrIeaQ&s=08
https://twitter.com/Sahidpathan69/status/1702625296741228927
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन:
1 लिटन दास (विकेटकीपर), 2 तंजीद हसन तमीम, 3 एनामुल हक, 4 शाकिब अल हसन (कप्तान), 5 तौहीद हृदोय, 6 शमीम हुसैन, 7 मेहदी हसन मिराज, 8 महेदी हसन, 9 नसुम अहमद, 10 तंजीम हसन साकिब, 11 मुस्तफिजुर रहमान
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
29 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines