IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इरादे साफ करते हुए रफ्तार से कहर बरपाया और Shakib अल हसन को अपनी गेंदों पर खूब नचाया।
उमरान के सामने बेबस नजर आए
उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए 12वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर शाकिब ने प्वाइंट की दिशा में खेला। वह रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद उमरान ने बल्लेबाज की कमर पर मार दी। इसके बाद अगली गेंद पर शाकिब पूरी तरह से क्रीज पर ही बैठ गए। उमरान की रफ्तार से बचने के लिए उनके पास दूसरी कोई विकल्प नहीं दिखा।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1600399865644605445?s=20&t=L5X5Iakk35cazqqtU5HzrQ
और पढ़िए –LPL 2022: T20 क्रिकेट में शोएब मलिक का हाहाकार, कीरोन पोलार्ड को पछाड़ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
उमरान मलिक ने तोड़ा शाकिब का हेलमेट
अब उमरान मलिक ने पहले ओवर की पांचवी गेंद भी डॉट निकाल दी। अब बारी थी अंतिम और छठवीं गेंद की। उमरान मलिक तेज रफ्तार से दौड़ते हुए और शॉट पिच गेंद डाली, इस गेंद से बचने के लिए जैसे ही शाकिब अल हसन नीचे बैठे तो गेंद सीधा हेलमेट पर जा लगी, लिहाजा हेलमेट टूट गया। गनीमत रही कि बल्लेबाज को चोट नहीं लगी।
केएल राहुल ने पूछा हाल
जैसे ही शाकिब के हेलमेट पर गेंद लगी तो विकेटकीपर केएल राहुल बल्लेबाज के पास गए और उनका हालचाल पूछा। फिर कुछ समय बाद अगला ओवर फेंका गया।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1600401586169470977?s=20&t=L5X5Iakk35cazqqtU5HzrQ
और पढ़िए –PAK vs ENG: मिल गया हारिस रऊफ का रिप्लेसमेंट, सवा साल बाद टेस्ट में वापसी कर सकता है तूफानी गेंदबाज
टीम इंडिया को जीतना जरूरी
बांग्लदेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। आज भारत हर हाल में मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
6 विकेट के नुकसान पर 136 रन, बांग्लादेश का स्कोर
फिलहाल बांग्लादेश का का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन हो चुका है। 33 ओवर खत्म हो चुके हैं। क्रीज पर मेहदी हसन मिराज 39 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि Mahmudullah 30 रन पर खेल रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines