Umpire Richard Kettleborough Virat Kohli Century IND vs BAN: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब मैदान में आते हैं तो स्टेडियम ‘कोहली-कोहली’ के नारों से गूंज उठता है। किंग कोहली की बल्लेबाजी देखने को दुनिया इतनी आतुर हो जाती है कि करोड़ों दर्शक मोबाइल और टीवी सेट से चिपके रहते हैं। कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते जा रहे विराट कोहली ने गुरुवार को जब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे करियर का 48वां शतक जमाया तो दर्शकों की नसों में रोमांच भर गया। फैंस के मुताबिक, अंपायर रिचर्ड केटलबोरो भी उनका शतक पूरा होते देखना चाह रहे थे। शायद यही वजह है कि उन्होंने आखिरी वक्त पर गेंद को वाइड करार नहीं दिया।
97 रन बनाकर खेल रहे थे विराट कोहली
ये गजब नजारा 42वें ओवर में देखने को मिला। विराट कोहली 97 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके लिए एक-एक रन के लिए जद्दोजहद चल रही थी। इतने में 42वां ओवर डालने आए नसूम अहमद ने चतुराई दिखाने की कोशिश की और पहली बॉल वाइड फेंक दी, लेकिन ये क्या? अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने इसे वाइड नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: ‘कुत्ते की चबाई बॉल से फायदा उठाएगा पाकिस्तान’, PAK कोच ने क्यों कही ये बात?
https://twitter.com/1m_lucifer45/status/1715054776038371780
यहां फंस सकता था पेंच
अगर वे इसे वाइड दे देते तो टीम इंडिया के खाते में भले ही एक रन जुड़ जाता, लेकिन कोहली को नुकसान हो जाता। वाइड देने के बाद कोहली दौड़कर सिर्फ 1 रन ही ले सकते थे क्योंकि वाइड के बाद भारत-बांग्लादेश का स्कोर बराबर हो जाता और कोहली एक रन बनाकर 98 रन पर ही नाबाद रह जाते। ऐसे में उनकी सेंचुरी तब तक पूरी नहीं हो पाती, जब तक वे चौका या छक्का नहीं मार देते। एक संभावना ये भी थी कि नसूम अगर एक और बॉल वाइड फेंक देते तो विराट कोहली को 97 रन पर ही नाबाद रहना पड़ जाता और भारत की जीत के साथ मैच खत्म हो जाता।
https://twitter.com/rightarmleftist/status/1715041377690820891
इसलिए जब नसूम ने पहली गेंद डाली तो अंपायर ने इसे वाइड करार नहीं दिया। ताकि कोहली को सेंचुरी पूरी करने का मौका मिल जाए। अंपायर रिचर्ड केटलबोरो इस गेंद के बाद मुस्कुराते हुए भी नजर आए, जबकि उन्हें देख टीम इंडिया के खेमा भी खुशी से झूम उठा। हालांकि ये दर्शकों के लिए थोड़ा आश्चर्यजनक रहा।
https://twitter.com/sumityou50/status/1715037138570625084
इसके बाद कोहली ने दूसरी गेंद भी खाली छोड़कर तीसरी पर छक्का ठोक डाला। इस तरह उन्होंने न केवल अपना शतक पूरा किया, बल्कि टीम इंडिया को शानदार जीत भी दिला दी। मैच के बाद अंपायर रिचर्ड केटलबोरो का डिसिजन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines