IND vs BAN: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बाद भारत को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। इसमें टीम 3 वनडे और टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए भारत ने तो पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था वहीं अब बांग्लादेश ने भी अपना 15 सदस्यीय स्कवॉड जारी कर दिया है। बांग्लादेश बोर्ड द्वारा जारी की गई टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल रही है। जिसमें सबसे प्रमुख हैं दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: Washington Sundar ने मचाई तबाही…आपका दिल जीत लेगा ये तूफानी छक्का…
पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेले थे शाकिब
बता दें कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन को भी शामिल किया है। शाकिब अल हसन बांग्लादेश की पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। उन्होंने इस साल जुलाई-अगस्त में टीम के साथ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाने का फैसला लिया था। शाकिब अल हसन का वनडे में रिकॉर्ड काफी बेहतर है। उन्होंने टीम के लिए 221 मैचों में टीम के लिए 6755 रन बनाए हैं और 285 विकेट झटके हैं।
शाकिब के अलावा टीम में तेज गेंदबाज इबादत हुसैन और ऑफ स्पिन आलराउंडर यासिर अली की वापसी हुई है। वहीं स्पिन ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन, स्पिनर तैजुल इस्लाम और तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम के साथ-साथ बल्लेबाज मोहम्मद नईम को मौका नहीं दिया गया है।
भारत के खिलाफ वनडे मैचों के लिए बांग्लादेश टीम:
तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन, नसुम अहमद, महमूद उल्लाह, नजमुल हुसैन शान्तो और काजी नूरुल हसन सोहन।
बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (WK), इशान किशन (WK), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
34 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
55 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines