IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में पहली पारी में भारतीय टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई और 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने दिन की शुरुआत में ही लगातार तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। जिसमें कप्तान शाकिब अल हसन का भी महत्वपूर्ण विकेट शामिल था जिसे जयदेव उनादकट ने ले लिया।
Jaydev Unadkat ने शाकिब को दिया चकमा
तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआत में नजमुल हौसेन शन्तो मोनिमुल हक का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान शाकिब अल हसन ने जाकिर हसन के साथ पारी को संभालने की कोशिश की और 26 रनों की पार्टनर्शीप की। ये साझेदारी बढ़ ही रही थी कि कप्तान केएल राहुल ने जयदेव उनादकट को गेंद पकड़ाई। उनादकट ने 25वें ओवर में पहले शाकिब को छकाया फिर अचानक धीमी गेंद डालकर उन्हें हैरान कर दिया। इस गेंद पर शाकिब शॉट खेलने जा रहे थे लेकिन बल्ला पहले घुम गया और गेंद सीधे शुभमन गिल के हाथों में चली गई।
https://twitter.com/vipintiwari952/status/1606514091245596673
और पढ़िए – IND vs BAN 2nd Test: तीसरे दिन का खेल शुरू, बांग्लादेश को ऑलआउट कर जीत दर्ज करना चाहेगी भारतीय टीम
कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम खेल चैनल पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए आप सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। इसके आलावा अगर फ्री में इसका मजा उठाना चाहते हैं तो आपके पास जियो टीवी के अधिकार होने चाहिए. मोबाइल पर इसका फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines