IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की है। वह अब तक 7 ओवर फेंक चुके हैं। उन्होंने 40 रन दिए हैं और 2 बड़े विकेट अपने नाम किए।
सिराज ने झटके 2 विकेट
मोहम्मद सिराज ने पहले अनामुल हक को पवेलियन भेजा फिर कप्तान लिट्टन दास को बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर दास बोल्ड हुए वह गिरकर अंदर आई थी, जिस पर बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। इस गेंद को देख विरोधी टीम बांग्लादेश हैरान रह गई।
और पढ़िए –
https://twitter.com/simrankaur1965/status/1600396825521160192?s=20&t=9OZffDo2H713tAGLbwvT9Q
सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान का शिकार किया
दरअसल, मोहम्मद सिराज टीम इँडिया के लिए दसवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान को उन्होंने अपना शिकार बना लिया और सीधा बोल्ड मारकर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बांग्लादेश के लगातार 4 विकेट और गिरे।
बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं
फिलहाल बांग्लादेश को Mahmudullah और पिछले मैच के हीरो मेहदी हसन मिराज ने टीम को संभाला है। बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। 37 ओवर की खेल खत्म हो चुका है। एक वक्त लग रहा था कि टीम इंडिया इस पूरे मैच पर हावी हो चुकी है, लेकिन अब मुकाबला एक रोमांचक होने की उम्मीद है।
टीम इंडिया को जीतना जरूरी
बांग्लदेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। आज भारत हर हाल में मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
और पढ़िए – IND vs BAN 2nd ODI: मेहदी हसन ने खेली शतकीय पारी, बांग्लादेश ने भारत को दिया इतने रनों का लक्ष्य
6 विकेट के नुकसान पर 136 रन, बांग्लादेश का स्कोर
फिलहाल बांग्लादेश का का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन हो चुका है। 33 ओवर खत्म हो चुके हैं। क्रीज पर मेहदी हसन मिराज 39 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि Mahmudullah 30 रन पर खेल रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines