IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज फ्लॉप रहे। शिखर धवन 7, रोहित शर्मा 27, विराट कोहली 9 और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब केएल राहुल ने टीम को संभाला हुआ है।
केएल राहुल ने संभाली टीम इंडिया की पारी
टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज फ्लाप होने के बाद केएल राहुल ने पारी संभाली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और वाशिगंटन सुंदर खेल रहे हैं। राहुल 53 रन पर नाबाद हैं।
Hasan Mahmud के खिलाफ राहुल ने मारा खतरनाक छक्का
केएल राहुल ने अपनी 53 रनों की नाबाद पारी में 3 तूफानी छक्के भी कूटे। इस दौरान उन्होंने एक छक्का तो खड़े-खड़े ठोक डाला, जिसे देख विरोध टीम भी हैरान रह गई। राहुल ने यह छक्का Hasan Mahmud की शॉट पिच गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया। हसन महमूद बांग्लादेश की तरफ से 27वांव ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर राहुल ने करारा छक्का मारा।
https://twitter.com/manjee_king/status/1599311628260212736?s=20&t=_YK0_0DMxFYIalpoLj7MUg
और पढ़िए – IND vs BAN: डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने मचाया हाहाकार…गेंद से बरपाया कहर..चटका डाले 2 विकेट
टीम इंडिया के चार विकेट ऐसे गिरे
- शिखर धवन- मेहदी हसन मिराज ने 6वें ओवर की दूसरी बॉल पर शिखर धवन को बोल्ड किया।
- रोहित शर्मा- टीम इँडिया के हिटमैन को 11वें ओवर में शाकिब अल हसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
- विराट कोहली- स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शाकिब ने रोहित के बाद कैच आउट कराया।
- श्रेयस अय्यर- कोहली के बाद 20वें ओवर में इबादत हुसैन की शॉर्ट बॉल को पुल करते वक्त अय्यर ने मुशफिकुर रहीम ने कैच थमा दिया।
https://twitter.com/manjee_king/status/1599318827762057216?s=20&t=_YK0_0DMxFYIalpoLj7MUg
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
57 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines