हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: बल्लेबाजी में हिट विकेटकीपिंग में फ्लॉप KL Rahul, खामाखां लुटा दिए 4 रन, देखें वीडियो

विज्ञापन
KL Rahul IND vs BAN

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले बल्लेबाजी में स्टार बल्लेबाज फेल हुए तो वहीं छोटे से लक्ष्य का बचाव करने में टीम इंडिया के पसीने छूट गए। इस दौरान विकेटकीपिंग के लिए आए केएल राहुल ने खराब फील्डिंग दिखाते हुए 4 रन लुटा दिए।

13वें ओवर में खराब फील्डिंग

ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। 12 ओवर में बांग्लादेश के 35 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे। टीम इंडिया को एक-एक रन भारी पड़ रहा था और बांग्लादेश पर दबाव बनाने की जरूरत थी। जैसे ही शाहबाज अहमद ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद लिटन दास को बीट करते हुए उछल गई।

जैसे ही बॉल उछली केएल राहुल अंदर आती इस बॉल को जज नहीं कर पाए और ये उनके ग्लव्स पर पड़कर स्लिप को छकाकर बाहर निकल गई। इससे पहले कि स्लिप में लगे फील्डर रोहित शर्मा दौड़ लगा पाते, गेंद बाउंड्री पार कर गई। इस तरह विकेट के पीछे केएल की खराब फील्डिंग से 4 रन लुट गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/Brutu24/status/1599356394242994176

बल्लेबाजी में हिट रहे KL Rahul

हालांकि केएल बल्लेबाजी में हिट रहे। स्टार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर उतरे केएल ने 70 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक 73 रन जड़े। ये टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन थे। वहीं श्रेयस अय्यर 24, वाशिंगटन सुंदर 19 और कप्तान रोहित शर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन 7, विराट कोहली 9, शार्दुल ठाकुर 2, शाहबाज अहमद डक पर आउट हो गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/Brutu24/status/1599381118025072642

शाकिब अल हसन की शानदार गेंदबाजी

मोहम्मद सिराज ने 9 और कुलदीप सेन ने 2 रन बनाए। टीम इंडिया 41.2 ओवर में महज 186 रन बनाकर आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं एबादत होसेन ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट निकाले। केएल को ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग दी गई क्योंकि वह चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola