नई दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर हाहाकार मचा दिया। उन्होंने अपने पहले वनडे शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले पहले बल्लेबाज और एक वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनकर भी इतिहास रचा। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह ईशान ने केवल 126 गेंद खेलकर सबसे तेज दोहरा शतक ठोका।
और पढ़िए – PAK vs ENG: छक्का मारने गए थे Ollie Robinson, Abrar Ahmed ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें
अदिति हुंडिया ने लुटाया प्यार
ईशान ने भारत के लिए 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर अपनी पारी का अंत किया। उनकी इस पारी से दुनियाभर के क्रिकटप्रेमी मुरीद बन गए हैं। ऐसे में उनकी कथित गर्लफ्रैंड अदिति हुंडिया ने भी इस ऐतिहासिक पारी पर प्यार लुटा दिया। ईशान की इस ऐतिहासिक पारी के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बीसीसीआई की पोस्ट शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन का एक फोटो भी लगाया, जिस पर दिल बना हुआ था।
ishan kishan
ishan kishan aditi hundia
मॉडल हैं अदिति हुंडिया
ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति एक मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई पेजेंट जीते हैं। वह मिस दिवा 2018 रह चुकी हैं। इसके बाद में उन्होंने पोलैंड में प्रतिष्ठित मिस सुपरनैशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
कहा जाता है कि अदिति और ईशान तीन साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पेज पर दिखाई देते हैं। अदिति को अक्सर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में भी ईशान का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान फोटो खिंचवाने के बाद वह हॉट टॉपिक बन गईं थी।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes
तोड़ डाला क्रिस गेल का रिकॉर्ड
ईशान किशन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए। वह 50 ओवर के प्रारूप में भारत के लिए दोहरा शतक बनाने के लिए रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ शामिल हुए। उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 138 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोकी थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines