नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच चटोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जैसे-जैसे दोपहर बढ़ी, दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच पारा भी बढ़ गया। इस बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास के बीच जमकर तकरार हो गई। 14वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने लिटन से कुछ कहा, जिसके बाद वह बौखला गए। लिटन और सिराज की फाइट में अंपायर को बीच-बचाव कराना पड़ा। हालांकि अगली ही गेंद पर सिराज ने लिटन दास को बोल्ड कर पवेलियन रवाना कर दिया। विराट कोहली भी इस विकेट का अनोखे अंदाज में जश्न मनाते नजर आए।
टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से खेलने को कहा था
खेल खत्म होने के बाद सिराज से उनके और लिटन के बीच बातचीत के बारे में पूछा गया। सिराज ने कहा कि उन्होंने उनसे सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से खेलने को कहा था। सिराज ने डे-एंड प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “नहीं, कुछ नहीं। यह सिर्फ एक दोस्ताना मजाक था। मैंने उसे सिर्फ समझदारी से खेलने के लिए कहा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट है, टी20 इंटरनेशनल नहीं।”
और पढ़िए – जितनी IPL में बेस प्राइस, PSL में उतनी सैलेरी, जानिए पाकिस्तान में खिलाड़ियों को कितना मिलता है पैसा
कुलदीप-सिराज की घातक गेंदबाजी
कुलदीप यादव और सिराज की गेंदबाजी की बदौलत दूसरे दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश को 8 विकेट पर 133 रन पर समेट दिया। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। भारत ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे।
और पढ़िए – IND vs BAN: सिराज ने कर दिया खुलासा, बताया- लिटन दास से क्या बोला
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1603342999387185152
लाइन और लैंथ पर गेंदबाजी को श्रेय
सिराज ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार लाइन और लेंथ की गेंदबाजी को दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “रेड बॉल मेरी फेवरेट है। मैं रेड बॉल में ज्यादा बेहतर हूं क्योंकि यह लाइन और लेंथ पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है। इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है।” “मेरा दृष्टिकोण एक स्थान पर लगातार गेंदबाजी करना था क्योंकि यह ऐसा विकेट है कि यदि आप अधिक प्रयास करते हैं तो रन लीक होने की संभावना होती है। मेरी एकमात्र योजना एक स्थान पर हिट करना था।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
13 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines