Fact Check IND vs AUS Final: आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को एकतरफा हार मिली है। भारत को इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी भारत इस विश्व कप को अपने नाम नहीं कर सका है। इसके अलावा भी कई कारण है, जिसके कारण यह मैच लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब दावा किया जा रहा है कि फाइनल मुकाबले के दौरान पूरा स्टेडियम हनुमान चालीसा गा रहे थे। चलिए आपको बताते हैं इस खबर की सच्चाई।
ये भी पढ़ें:- ट्रॉफी पर पैर रखने को लेकर बुरे फंसे मिचेल मार्श, Mohammad Shami ने कंगारू प्लेयर पर साधा निशाना
क्या फाइनल मुकाबला का है वीडियो
आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक अनोखा घटना घटित हुआ। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हनुमान चालीसा गाए जा रहे थे। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है वह गलत है। जब इस ग्राउंड पर खिलाड़ियों को देखा गया, तो हरे रंग की जर्सी दिखाई पड़ी। इससे पता चला कि यह वीडियो भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला गया मैच का है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन को पहले से पता थी भारत की होगी हार! बताया रोहित शर्मा से कहां हुई चूक
क्या है हनुमान चालीसा के ऑडियो की सच्चाई
ऐसे में एक दावा तो गलत हो गया कि फाइनल मैच में हनुमान चालीसा गाए जा रहे थे, इसके अलावा अब एक सवाल है कि क्या भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान हनुमान चालीसा सचमुच गाए जा रहे थे। आपको बता दें कि ये दावा भी गलत है। यह वीडियो भले ही भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हुए मैच का है, लेकिन जो ऑडियो बैकग्राउंड में चल रहे हैं, वह इस मैच का ऑडियो नहीं है। कथित तौर पर यह ऑडियो जयपुर में हो रहे हनुमान चालीसा के पाठ का है। यह ऑडियो 3 जून 2023 को शूट किया किया गया था। उस ऑडियो को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच के वीडियो में जोड़ दिया गया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
10 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
20 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
20 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
35 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines