हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ये कैसी दीवानगी...पुजारा के DRS पर ही मच गया कोहली-कोहली...का शोर, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs AUS Virat Kohli

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है और जब खुद स्टार बल्लेबाज उनके सामने हों तो इसका बढ़ना लाजिमी है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि अपने फेवरेट क्रिकेटर के प्यार में फैंस इस जेंटलमैन गेम का सम्मान करना ही भूल जाते हैं। ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन देखने को मिला।

दरअसल, 62वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा को टॉड मर्फी ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की अपील पर अंपायर ने अंगुली उठाने में जरा भी देर नहीं की। हालांकि इस फैसले के खिलाफ पुजारा ने रिव्यू अपील की, लेकिन डीआरएस में नजर आया कि बॉल सीधा विकेट से टकरा रही है। ऐसे में उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

फैंस ने मचाया कोहली-कोहली का शोर

खास बात यह है कि जब पुजारा के विकेट पर डीआरएस रिव्यू चल रहा था तब फैंस ने इतना भी इंतजार नहीं किया कि वे आउट हैं या नहीं, उन्होंने कोहली-कोहली… का शोर मचाना शुरू कर दिया। दरअसल कोहली के फैन चाहते थे कि जब जल्द से जल्द मैदान पर आ जाएं। ऐसे में जब कोहली पवेलियन से मैदान पर आने लगे तो फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया। उन्होंने एक बार फिर कोहली-कोहली…का शोर मचा दिया। कोहली की दीवानगी के ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/vlp1994/status/1634491861141458945

https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1634210527030149122

विज्ञापन

विराट कोहली ने टेस्ट में पूरे किए 4 हजार रन

बहरहाल, विराट ने भी अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर दिखाया। कोहली ने टेस्ट में 4 हजार रन पूरे किए। पुजारा 121 गेंदों में 43, शुभमन गिल 235 गेंदों में 128 और रोहित शर्मा 58 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 289 रन हो चुका है और वह 191 रनों से पीछे चल रही है। कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 19 रन बनाकर नाबाद हैं। देखना दिलचस्प होगा कि चौथे दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola