IND vs AUS, Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरा वनडे मैच देखने को मिलेगा. तीन मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया. इस मैच में बारिश का साया रहा और इसी वजह से मात्र 26-26 ओवरों का खेल हो पाया. बारिश ने टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया था और अब एडिलेड के भी मौसम पर सभी की नजर होने वाली है. टीम इंडिया दूसरा वनडे जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी.
कैसा रहेगा एडिलेड का मौसम?
टीम इंडिया के लिए एडिलेड में होने वाला वनडे मैच काफी अहम रहने वाला है. इस मुकाबले में बारिश होने के चांस थोड़े कम है. पर्थ में भारी बारिश हुई थी लेकिन एडिलेड में स्थिति उतनी खराब नहीं होगी. बता दें कि 23 अक्टूबर को 10-20 प्रतिशत वर्षा होने के चांस हैं. पूरे दिन आसमान बादलों से भरा रह सकता है लेकिन भारी बारिश होने की संभावना कम है.
बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी बारिश हो सकती है. अमूमन जब लगातार खेल रुकता रहता है, तो खिलाड़ियों का मोमेंटम खराब हो जाता है. अगर टीम इंडिया मैच में अच्छी स्थिति में रही और कुछ समय के लिए ही बारिश हो गई, तो खिलाड़ियों को ब्रेक लेना पड़ेगा. इससे उनका ध्यान भटक सकता है. ऐसे में बारिश की हल्की सी भी संभावना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है. हालांकि, पिछले मैच की तरह शायद यहां ओवर कम नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित-विराट को मिली चेतावनी! ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ये चीज बढ़ाएगी टेंशन, दिग्गज ने दिखाया रास्ता
टीम इंडिया का एडिलेड में जबरदस्त रिकॉर्ड
एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे में टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने वाली है. बता दें कि एडिलेड में हुए पिछले 5 वनडे में भारत को एक भी हार नहीं मिली है. चार बार टीम इंडिया की जीत हुई है और एक मुकाबला टाई हुआ था. सालों से एडिलेड में टीम इंडिया वनडे मैच नहीं हारी है और वो 23 अक्टूबर को जीत दर्ज करते हुए अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे. अभी ऑस्ट्रेलिया 1-0 से सीरीज में आगे है और टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी, ताकि तीसरे वनडे द्वारा पता चले कि श्रृंखला किसके नाम होगी.
ये भी पढ़ें:- ‘2027 वर्ल्ड कप तक समय बर्बाद…’, विराट कोहली को लेकर रिकी पोंटिंग के बयान ने उड़ाए होश
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines