IND vs AUS: पर्थ के मैदान पर करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल टूट गया. हर किसी को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से खूब गर्दा उड़ाएंगे. हालांकि, सात महीने बाद लौटे ना तो हिटमैन रंग में दिखाई दिए और ना ही किंग कोहली की बैटिंग में वो बात नजर आई.
रोहित ने फिर भी 8 रन बनाए, लेकिन विराट तो अपना खाता तक नहीं खोल सके. बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने. कोहली-रोहित और गिल ने मिलकर सिर्फ 18 रन जोड़े.
बुरी तरह फेल हुआ टॉप ऑर्डर
टॉस का सिक्का ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में उछला और उन्होंने टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. रोहित शर्मा के बल्ले से एक चौका निकला, तो हर किसी को लगा कि हिटमैन आज खूब धमाल मचाएंगे. हालांकि, 8 रन बनाने के बाद रोहित हेजलवुड की एक उछाल लेती हुई गेंद से सरप्राइज हो गए और आसान सा कैच देकर चलते बने. इसके बाद नंबर तीन पर उतरे किंग कोहली 8 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता खोलने में नाकाम रहे.
कोहली ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जोर से प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला घूम गया और बॉल सीधा पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी के हाथों में चली गई. वहीं, कप्तान गिल बेहद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे. गिल ने लेग स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाया और बॉल कीपर के दस्तानों में समां गई.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: कमबैक मैच में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टूट गया फैंस का दिल
6 साल में पहली बार हुआ ऐसा
कोहली-रोहित और गिल ने मिलकर सिर्फ 18 रन बनाए. साल 2019 के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने इतने कम रन बनाकर अपने विकेट गंवाए हैं. इससे पहले 2019 वनडे विश्व कप में रोहित-राहुल और कोहली सिर्फ 3 रनों के अंदर पवेलियन लौट गए थे. भारतीय टीम की हालत पहले वनडे में काफी खस्ता है. बारिश के चलते मैच रुकने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 37 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
33 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
45 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines