IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। ये मैच टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए बेहद खास है। कोहली का ये भारतीय सरजमीं पर 50वां टेस्ट मैच है और इसी के साथ मैदान पर उतरते ही वे एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी भी बन गए हैं।
कपिल देव और तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए कोहली
भारतीय टीम के लिए अपनी सरजमीं पर 50 टेस्ट मैच खेलना बड़ी बात है और ऐसा कारनामा 13 भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं जिसमें आखिरी नाम शानदार बल्लेबाज विराट कोहली का जुड़ गया है। इस लिस्ट की बात करें तो इसमें भी टॉप पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने भारत में 94 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं उनके बाद राहुल द्रविड़ का नाम है जिनके नाम भारत में 70 टेस्ट मैच है। इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अश्विन भी शामिल हैं।
अपनी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर- 94
राहुल द्रविड़- 70
सुनील गावस्कर- 65
कपिल देव- 65
अनिल कुंबले- 63
वीवीएस लक्ष्मण- 57
आर अश्विन- 55*
हरभजन सिंह- 55
दिलीप वेंगसरकर- 54
वीरेंद्र सहवाग- 52
चेतेश्वर पुजारा- 51
सौरव गांगुली- 50
विराट कोहली- 50*
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
29 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
55 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines