IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गए। जिसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की जिसके बाद लगातार विकेट गंवा दिए। वहीं अंत में रविंद्र जडेजा ने पारी को संभाले रखा और आखिरकार वे भी टॉड मर्फी के शिकार हो गए।
टॉड मर्फी की गेंद से हैरान रह गए जडेजा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन की शुरूआत में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी और रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद थे। इसके बाद 118वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज टॉड मर्फी बॉलिंग करने आए और पहली गेंद जडेजा से दूर फेंकी। इसके बाद दूसरी गेंद ने भी बाहर की ओर टप्पा लिया जिसे देखकर जडेजा को लगा की ये वाइड हो जाएगी या फिर स्टंप से दूर रहेगी। इसीलिए जडेजा उसे छोड़ने के लिए खड़े हो गए लेकिन गेंद ने अचानक टर्न लिया और सीधे स्टंप में घुस गई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और जडेजा तो दो मिनट तक क्रीज पर ही खड़े रहे। इस विकेट के साथ ही टॉड मर्फी के डेब्यू मुकाबले में 6 विकेट पूरे हो गए हैं।
और पढ़िए – WPL: इंग्लैंड के नेशनल कोच जॉन लुईस UP Warriorz के मुख्य कोच नियुक्त
https://twitter.com/KailashGaikwad0/status/1624275506303750144
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
56 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines