IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान एक कैच पकड़ने की कोशिश में टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे. स्प्लीन इंजरी के कारण उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में एडमिट करना पड़ा. जहां पर कुछ समय वो आईसीयू में भी रहे. इंजरी इतनी गंभीर थी कि उनकी जान भी जा सकती थी. फिलहाल अय्यर की तबीयत पहले से ठीक है. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है.
श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बोले सूर्यकुमार यादव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के बाद अब टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. इस मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव से श्रेयस अय्यर के बारे में पूछा गया. इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान सूर्या ने कहा, ‘वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं, उन्होंने हमें फोन पर जवाब दिया है, इसका मतलब है कि वह बिल्कुल ठीक हैं. जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं. अगले कुछ दिनों तक उन पर नजर रखी जाएगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.’
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: जोश हेजलवुड की ‘हेकड़ी’ निकालने के लिए तैयार टीम इंडिया का ये तूफानी बल्लेबाज! पूर्व कोच का दावा
टी20 सीरीज में कप्तान सूर्या पर भी होगा दबाव
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछली 16 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन सभी 5 मैचों में सूर्यकुमार यादव को बल्ले से रन बनाना होगा. कप्तानी की जिम्मेदारी तो सूर्या बहुत अच्छे से निभा रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 को अपने नाम किया था. ऐसे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्या को रनों की बारिश करनी होगी. इसके अलावा शुभमन गिल पर भी बड़ा स्कोर बनाने का दबाव रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे’, ऑस्ट्रेलिया में तबाही मचाने के बाद रोहित शर्मा की भारत वापसी, फैंस को ऐसे दिया तोहफा
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
51 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines