IND vs AUS: टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है, हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीरीज से पहले 2 बड़े झटके लगे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के कमबैक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहती है, लेकिन 2 स्टार खिलाड़ी के बाहर होने के कारण बदलाव नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2 स्टार खिलाड़ियों के लिए अब रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में जगह पक्की है.
2 स्टार खिलाड़ी हुए पर्थ वनडे से बाहर
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. स्टार स्पिनर एडम जंपा और जोश इंग्लिस पर्थ वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. एंडम जंपा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. जिसके कारण ही वो दूसरे वनडे मैच से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. उनकी जगह मैथ्यू कुहनेमन को पहले वनडे के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है. हालांकि जंपा की वापसी के बाद कुहनेमन को रिलीज कर दिया जाएगा. जंपा की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर नजर आएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज सीरीज के दौरान काफ इंजरी के कारण जोश इंग्लिस पहले वनडे मैच से बाहर हैं. उम्मीद के मुताबिक वो दूसरे वनडे से पहले फिट होकर टीम से जुड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के बाद अब साल 2025 में किन टीमों से होगी भारत की भिड़ंत? जान लीजिए पूरा शेड्यूल
इस युवा खिलाड़ी को मिला टीम में मौका
जोश इंग्लिस की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में जोश फिलिप की टीम में वापसी हुई है. दरअसल एलेक्स कैरी फिलहाल एशेज सीरीज की तैयारी के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. जिसके कारण ही जोश फिलिप को टीम में मौका मिला है. फिलिप को पहले वनडे की प्लेइंग 11 में भी जगह मिलना तय नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले ही कप्तान पैट कमिंस की कमी खेलने वाली है. इंजरी के कारण कमिंस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है. कमिंस एशेज सीरीज से दोबारा मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक, रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines