Suryakumar Yadav Ready Australia Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर 2025 से टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत होने वाली है. दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच होंगे. कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड काफी अच्छा है और हाल ही में उन्होंने एशिया कप जीता था. हालांकि, बल्ले से सूर्या लगातार संघर्ष कर रहे हैं और सभी उन्हें ऑस्ट्रेलिया में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए देखना चाहते हैं. कई सारे लोग कप्तान सूर्या की खराब फॉर्म को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं और अब यादव के पास उन्हें जवाब देने का मौका है. ऐसा लग रहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हैं.
ऑस्ट्रेलिया में धूम मचाने के लिए तैयार सूर्या
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीरीज शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बैटिंग फॉर्म को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो लगातार मेहनत कर रहे हैं. उनके प्रैक्टिस सेशन बढ़िया जा रहे हैं और उन्हें इस बात का टेंशन नहीं है कि रन नहीं बन रहे. सूर्या को लगता है कि रन आगे बन ही जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं काफी ज्यादा मेहनत कर रहा हूं. ऐसा नहीं है कि मैं पहले नहीं कर रहा था. मैं पहले से मेहनत कर रहा हूं. मेरे घर पर सेशन अच्छे रहे हैं और यहां पर भी कुछ सेशन बढ़िया साबित हुए हैं. इसी वजह से मैं अच्छी स्थिति में हूं और वो बहुत जरुरी है. आगे जाकर रन बन जाएंगे लेकिन टीम के लक्ष्य की ओर मेहनत करना जरुरी है.’
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में हो रहे श्रेयस के इलाज का कौन उठा रहा खर्च, अय्यर की जेब पर चलेगी कितनी कैंची?
2025 में फ्लॉप रहे हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और सभी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, 2025 में वो लगातार फेल हुए हैं. बता दें कि यादव ने 2025 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अब तक 11 पारियों में मात्र 100 रन बनाए हैं. उनका IPL अच्छा गया था लेकिन टीम इंडिया के लिए वो परफॉर्म नहीं कर पाए हैं. अब उनके पास अपने आलोचकों को जवाब देने का मौका है.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी20 सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान | टीमें |
| 29 अक्टूबर 2025 | पहला टी20 | मैनुका ओवल, कैनबरा | ऑस्ट्रेलिया vs भारत |
| 31 अक्टूबर 2025 | दूसरा टी20 | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया vs भारत |
| 2 नवंबर 2025 | तीसरा टी20 | बेलरिव ओवल, होबार्ट | ऑस्ट्रेलिया vs भारत |
| 6 नवंबर 2025 | चौथा टी20 | बिल पिप्पन ओवल, गोल्ड कोस्ट | ऑस्ट्रेलिया vs भारत |
| 8 नवंबर 2025 | पांचवां टी20 | द गाबा, ब्रिस्बेन | ऑस्ट्रेलिया vs भारत |
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जोश हेजलवुड की ‘हेकड़ी’ निकालने के लिए तैयार टीम इंडिया का ये तूफानी बल्लेबाज! पूर्व कोच का दावा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines