Sunil Gavaskar on Kohli-Rohit: ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं हुआ है. वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का मुंह देखना पड़ा. पर्थ के मैदान पर बल्लेबाजों ने नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने कमबैक मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, तो यही हाल कप्तान गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर का भी रहा.
हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कोहली-रोहित का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि पर्थ की उछाल भरी पिच पर खेलना आसान नहीं होता है खासतौर पर तब जब आप कई महीनों के बाद मैदान पर लौट रहे हों.
गावस्कर ने किया कोहली-रोहित का बचाव
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत करते हुए कहा, “वह शायद ऑस्ट्रेलिया की सबसे बाउंसी पिच पर खेल रहे थे. यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला था खासतौर पर उन प्लेयर्स के लिए जिन्होंने पिछले कुछ महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है. यहां तक कि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी दिक्कत में दिखाई दिए. टीम इंडिया अभी भी एक अच्छी टीम है. सरप्राइज मत होना अगर रोहित और कोहली अगले दो मैचों में बड़ी पारी खेल दें. वह जितना ज्यादा खेलेंगे, जितना ज्यादा टाइम नेट्स में बिताएंगे उतनी ही जल्दी वो अपनी लय में आएंगे. एक बार अगर वह रन शुरू कर देंगे, तो भारतीय टीम का टोटल 300 या 300 प्लस होगा.”
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: इन 4 खिलाड़ियों ने कराया पर्थ में टीम इंडिया का बंटाधार! पहले वनडे में मिली करारी हार
एडिलेड में दमदार कोहली का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है. इस ग्राउंड पर कोहली का रिकॉर्ड काफी विराट रहा है. चार वनडे मैचों में यहां पर कोहली ने 61 की औसत से खेलते हुए 244 रन ठोके हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. विराट को एडिलेड में खेलना खूब पसंद आता है और टीम इंडिया दूसरे वनडे में अपने स्टार बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद भी जरूर करेगी. वहीं, पूर्व कप्तान रोहित भी दूसरे वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
22 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines