IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आज करोड़ों क्रिकेट फैंस टीवी के सामने नजरे गड़ाए होंगे। फाइनल मुकाबले में कुछ प्लेयर्स पर खास ध्यान रहने वाली है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस विश्व कप में कमाल के प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा भी ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा पर भी फैंस की नजर होगी। चलिए आपको बताते हैं इन चारों खिलाड़ियों पर ज्योतिष की भविष्यवाणी क्या कहती है। फाइनल मुकाबले में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: फाइनल से पहले मां का आया दिल जीतने वाला बयान, भगवान बच्चों को जिताएं और उन्हें खुशी से घर वापस लाएं
डेविड वॉर्नर की कुंडली
चंद्रमा की कुंडली में लग्न में होकर के बैठते हैं, अतः स्वभाव से भावुक होंगे और कई बार जब इनको गुस्सा आएगा तो वह नियंत्रण से बाहर हो सकता है। इस समय इनकी कुंडली में अगस्त 2019 से चंद्रमा की महादशा चल रही है और वर्तमान में इनकी कुंडली में चंद्रमा में गुरु का अंतर चल रहा है। इससे हम यह कह सकते हैं कि इस वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन कोई रिकॉर्ड प्रदर्शन इसे इस समय अपेक्षित नहीं है। अगले साल गुरु की अंतर्दशा समाप्त होने के बाद डेविड वॉर्नर क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले सकते हैं। शुक्र की दशा जो की 2014 तक रही है वह उनकी कुंडली में बहुत अच्छी रही जिसकी वजह से इन्होंने क्रिकेट में अपना अच्छा नाम कमाया, क्योंकि इनकी कुंडली में सूर्य नीच का है, तो उसे समय पर केस भी चला और इन्हें टीम से निलंबन का गहरा झटका भी सहना पड़ा। एक अच्छी कुंडली है जुझारू खिलाड़ी के सभी लक्षण हैं।
एडम जम्पा की कुंडली
इस विश्व कप में एडम जम्पा एक सफल बॉलर के रूप में उभरे हैं। एडम जंपा की कुंडली कुंभ लग्न की है, अर्थात इनकी कुंडली के स्वामी शनि देव है। भारत की कुंडली के भी स्वामी शनि देव हैं। इसका मतलब यह है कि यह इस वर्ल्ड कप में भारत की जमीन पर अपनी बॉलिंग का बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हो सकता है किसी भी वर्ल्ड कप में यह इनका सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन हो। इनकी कुंडली में मंगल चंद्रमा में शुक्र केंद्र में प्रथम भाव में बैठते हैं, इसका मतलब यह है उनके काफी प्रेम संबंध भी रहेंगे। गुरु इनकी कुंडली में केंद्र में सूर्य के घर में सप्तम भाव में बैठता है। इस समय उनकी गुरु की महादशा चल रही है, इनकी कुंडली में गुरु में चंद्रमा का अंतर इस समय चल रहा है। अर्थात यह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हो सकता है इस विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी बन जाए।
विराट कोहली की कुंडली
बहुत पुरानी कहावत है कि महान लोग जन्म नहीं लेते बल्कि महान तो इंसान जन्म के बाद अपने कर्मों से बनता है। विराट कोहली एक ऐसे ही दिग्गज क्रिकेटर हैं, जिसके सामने हर एक कहावत छोटी पड़ जाती है। मैं उस माटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है, बंजर भूमि में पालकर मैंने मृत्यु से जीवन खींचा है। यह दो लाइन उनके जुझारू व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती हैं। विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम समय है। इस समय विराट कोहली ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो इंडिया को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं। इस वर्ल्ड कप 2023 में रनों का ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। विराट कोहली की कुंडली में यह सर्वश्रेष्ठ समय चल रहा है। कोई ऐसा चमत्कार विराट कोहली कर सकते हैं, जिनको याद रखा जाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में गरजेगा विराट कोहली का बल्ला, पढ़ें क्या है ज्योतिष की भविष्यवाणी
मोहम्मद शमी की कुंडली
इस समय इनकी कुंडली में बृहस्पति में बुध की अंतर्दशा चल रही है, इसका मतलब अपनी मातृभूमि पर खेले जाने वाले मैचों में यह देश का परचम लहरा देंगे। भारत की जमीन पर इनका प्रदर्शन उत्कृष्ट कोटि का होगा इस अंतराल में। यह समय उनके जीवन का स्वर्णिम समय है, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर दिखने वाला है। मोहम्मद शमी फाइनल मुकाबले में भी कुछ चमत्कार कर सकते हैं। मोहम्मद शमी की कुंडली का यह बहुत अच्छा समय चल रहा है और वर्ल्ड कप 2023 के लिए इनकी कुंडली बहुत सटीक बैठती है, क्योंकि यह वर्ल्ड कप हमारे भारत भूमि पर है तो भारत भूमि पर मोहम्मद शमी का प्रदर्शन इस समय में बहुत अच्छा रहेगा।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
49 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines