IND vs AUS Diamond Duck: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर सीरीज का आगाज जीत के साथ कर दिया है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने महज 42 गेंदों में तूफानी 80 रनों की पारी खेली है। इस मैच में भारत के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ भारत की ओर से टी20 में डायमंड डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या होता है डायमंड डक। क्रिकेट में कुल कितने प्रकार के डक होते हैं।
किसे कहा जाता है डायमंड डक
ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चल सका है और सिर्फ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। कमाल की बात है कि ऋतुराज गायकवाड़ बिना एक भी गेंद खेले आउट हो गए हैं, इसी को डायमंड डक कहा जाता है। ऋतुराज गायकवाड़ भारत की ओर से बिना गेंद खेले शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह अनचाहा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बना है। बता दें कि क्रिकेट में कुल 4 प्रकार के डक आउट होते हैं। पहला है डायमंड डक, दूसरा होता है गोल्डन डक, तीसरा होता है सिल्वर डक और चौथा होता है ब्रॉन्ज डक।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पूर्व पाक क्रिकेटर ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- ‘अच्छा हुआ भारत फाइनल हार गया, नहीं तो…’
यहां समझें इन 4 प्रकार के डक का मतलब
आपने क्रिकेट मैच देखने के दौरान कई दफा सुना होगा कि कमेंटेटर किसी खिलाड़ी के शून्य पर आउट होने पर गोल्डन डक शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि डायमंड और गोल्डन डक के अलावा भी दो प्रकार के डक आउट होते हैं। आप समझ ही गए कि जब कोई बल्लेबाज बिना गेंद खेले ही आउट हो जाए उसे डायमंड डक कहते हैं। जब कोई खिलाड़ी एक गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होते हैं, तो उसे गोल्डन डक कहते हैं। इसके अलावा जो खिलाड़ी दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट होते हैं, उसे सिल्वर डक कहते हैं। वहीं, जो खिलाड़ी 3 गेंद खेलकर शून्य पर आउट होते हैं उसे ब्रांज कडक कहते हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
21 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines