IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी है। रोहित शर्मा ने छोटी लेकिन तेज तर्रार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को निशाने पर लिया और शानदार शॉट खेले।
रोहित ने मारा जबरदस्त छक्का
रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क की सीधी गेंद पर शानदार शॉट लगाया। उन्होंने तेज रफ्तार गेंद पर बल्ले का मुंह खोल दिया, जिससे गेंद सीधी बाउंड्री के पार चली गई। रोहित का स्ट्रेट शॉट देखकर चेन्नई में फैंस झूम उठे। इसके बाद उन्होंने कुछ शानदार शॉट खेले। जिससे भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत मिली है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Stoinis से भिड़े विराट कोहली, मुस्कुराकर चल दिया गेंदबाज, देखें वीडियो
रोहित 30 रन बनाकर आउट
हालांकि कप्तान रोहित शर्मा तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। कप्तान ने 17 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के लगाए। रोहित की बैटिंग देखकर लग रहा था कि वह इसी अंदाज में बैटिंग करेंगे तो टीम इंडिया आसानी से लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। लेकिन वह सीन एबाट की गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में स्टार्क को अपना कैच थमा बैठे।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘ये आपका स्टेंडर्ड नहीं…’, सिराज के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, जडेजा की लगाई क्लास
गिल-विराट क्रीच पर
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल मिलकर पारी संभालने में जुटे हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब विराट और शुभमन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि टीम इंडिया अभी भी 190 रन पीछे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
36 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines