Rahul Dravid Press Conference IND vs AUS: भारतीय टीम एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप जीतने से चूक गई। रविवार को अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सवालों का जवाब देने की कोशिश की।
हमारे लिए कठिन दिन था
कोच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमारे लिए कठिन दिन था। हमने जिस तरह से क्वालिटी क्रिकेट खेला, उस पर हमें गर्व है। हमने सचमुच बहुत अच्छा कैंपेन किया। ऑस्ट्रेलिया हमसे बेहतर था, उन्हें बधाई। द्रविड़ ने कहा- हम 30-40 रन कम थे। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। दोपहर में गेंद रुक रही थी, बहुत ज्यादा ओस नहीं थी, लेकिन रोशनी में यह बेहतर रही।
हम बाउंड्री हासिल नहीं कर पाए और महत्वपूर्ण अंतराल पर विकेट खोते रहे। अगर स्कोर 280-290 तक पहुंच जाता, तो यह एक अलग खेल होता। ट्रैविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
लड़के निराश हैं
द्रविड़ ने आगे कहा- लड़के निराश हैं। ड्रेसिंग रूम में सभी इमोशनल हैं। उन्हें कोच के रूप में देखना कठिन था। आपको उनका बलिदान और उनके द्वारा किए गए प्रयास देखने को मिलेंगे।
https://twitter.com/RevSportz/status/1726280916887331306
https://twitter.com/RevSportz/status/1726281312900902952
यदि आप ऐसे मैचों से नहीं गुजरेंगे तो ऊंचाइयों का आनंद नहीं ले पाएंगे
मुझे यकीन है कि कल सुबह सूरज निकलेगा, हम उस पर विचार करेंगे और उससे सीखेंगे। यदि आप ऐसे मैचों से नहीं गुजरेंगे तो ऊंचाइयों का आनंद नहीं ले पाएंगे। द्रविड़ ने अपने भविष्य पर कहा- मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है। मेरे पास इस पर विचार करने का समय नहीं है। जब मुझे समय मिलेगा, मैं करूंगा। मेरा ध्यान सिर्फ इस विश्व कप पर था।
ये भी पढ़ें: हम आज और हमेशा आपके साथ… PM Modi ने हार के बाद बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, ट्रैविस हेड का लिया नाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines