Pratika Rawal Injured: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच होने वाला है. ग्रुप स्टेज के मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. कंगारू टीम को हराना हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए आसान नहीं रहने वाला है. इसके पहले टीम इंडिया की टेंशन और बढ़ चुकी है. भारत की मैच विनर ओपनर प्रतिका रावल बुरी तरह चोटिल हो चुकी हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए प्रतिका को चोट लग गई थी. अब BCCI ने इसपर अपडेट दिया है.
टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!
भारत और बांग्लादेश के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप के लीग स्टेज का आखिरी मैच हुआ, जो रद्द हो गया. इस मुकाबले में बारिश का साया रहा और मैदान पूरी तरह से गिला था. इसी बीच बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए प्रतिका रावल का पैर मुड़ गया. BCCI ने अपडेट देते हुए बताया कि उनके घुटने और टखने में चोट आई है. प्रतिका ठीक से खड़े नहीं हो पा रही थीं और उन्हें मेडिकल टीम द्वारा चेक करने के बाद बाहर ले जाया गया. प्रतिका इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं. उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है. BCCI ने बताया कि रावल की चोट की आगे जांच होगी. इसके बाद ही उन्हें लेकर स्थिति क्लियर हो पाएगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित नहीं, शुभमन की बदौलत हर्षित राणा ने मचाया सिडनी में बवाल, वायरल वीडियो पर खोला राज, कैसे हुआ कमाल!
बल्लेबाजी करने नहीं उतरीं प्रतिका रावल
प्रतिका रावल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करती हैं और वुमेंस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. बांग्लादेश ने मैच में 120 रनों का लक्ष्य दिया और प्रतिका बल्लेबाजी करने नहीं उतरीं. स्मृति मंधाना के साथ अमनजोत कौर ओपनिंग करने आईं. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और उनके बीच 50 रन की साझेदारी हुई. मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम इंडिया काफी आत्मविश्वास के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने वाली है. खैर, कंगारू टीम के लिए भी चीजें आसान नहीं होंगी, क्योंकि उनकी कप्तान एलिसा हीली भी चोटिल हैं और उनका खेलना भी मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: वनडे सीरीज की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पहले T20I में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11!
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines