IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत पर्थ स्टेडियम में 19 अक्टूबर को होगी. इस मुकाबले को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. ऐसे में रिकॉर्ड्स पर सभी नजर डाल रहे हैं. पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड वनडे फॉर्मेट में अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस रिकॉर्ड को बेहतर करना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी खलने वाली है.
पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड का खराब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड खराब रहा है. अब तक पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे मैच खेले हैं और उन्हें सभी में हार का सामना करना पड़ा है. पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. जिसमें उनकी टीम 140 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में 3 वनडे सीरीज हार चुकी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उन्हें 2-1 से हराया है. फरवरी में श्रीलंका की टीम ने 2-0 से ऑस्ट्रेलिया को हराया. वहीं पिछले नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ भी 2-1 से हार गई थी. ऐसे में मिचेल मार्श के ऊपर बतौर कप्तान दबाव भी होगा. वहीं शुभमन गिल हाल में ही बतौर कप्तान अच्छा कर रहे हैं. रोहित-विराट की मौजूदगी के कारण बतौर वनडे कप्तान डेब्यू गिल के लिए आसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर बोले कप्तान शुभमन गिल, बताया कैसे लेंगे हिटमैन-किंग की मदद
यहां पर देखें दोनों की वनडे टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क.
दूसरे मैच के बाद: एडम जम्पा, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस.
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने गेंद के साथ मचाया कहर, 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines