David Warner LBW India vs Australia 2nd ODI: क्रिकेट के पेचीदा नियम कई बार खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में डेविड वॉर्नर कुछ इस तरह से आउट हुए कि जिसे देख फैंस चौंक गए। दरअसल, वॉर्नर बाएं के बजाय दाएं हाथ से बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने अश्विन के पिछले ओवर में इसी राइट हैंड बैटिंग से एक चौका भी जड़ दिया था, लेकिन 15वें ओवर में वे चतुराई दिखाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
DRS ले सकते थे डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर अश्विन की पहली गेंद पर स्वीप मारकर चौका जड़ना चाहते थे, लेकिन वे चूके और बॉल पहले बल्ले से टकराकर पैड्स से लग गई। विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन की जोरदार अपील पर अश्विन ने भी उनका साथ दिया, इसके बाद अंपायर ने उन्हें LBW आउट करार दे दिया। वॉर्नर इस डिसिजन से निराश नजर आए। वे जाते-जाते अंपायर को घूरने लगे। हालांकि अगर वॉर्नर चाहते तो DRS ले सकते थे, लेकिन उन्होंने पवेलियन लौटना बेहतर समझा। इस विकेट के बाद कमेंटेटर भी ये चर्चा करते नजर आए कि वॉर्नर ने रिव्यू क्यों नहीं लिया।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे श्रेयस अय्यर, अंपायर ने दे दिया नॉटआउट, जानें कैच को लेकर MCC का नियम
LBW आउट नहीं दिया जाता
रीप्ले में इनसाइड एज दिखा। इसमें देखा गया कि वॉर्नर का बैट पहले लगा था, इसके बाद गेंद पैड से टकराई थी। हालांकि ये बीचों-बीच थी। ऐसे में यदि बल्ला नहीं लगता तो वॉर्नर आउट करार दिए जाते। ऐसे में एक सवाल ये भी खड़ा हो गया कि क्या अगर वॉर्नर रिव्यू लेते तो नॉटआउट करार दिए जाते? इसका जवाब है कि बॉल पहले बल्ले से टकराई इसलिए वे नॉट आउट दिए जाते क्योंकि गेंद के पहले बैट से टकराने के बाद बल्लेबाज को LBW आउट नहीं दिया जाता।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
13 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
29 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines