IND vs AUS: भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम बनाई है, जिसमें तीन दिग्गज खिलाड़ियों की लंबे समय बाद टीम में वापसी है। इन तीनों को भारत में क्रिकेट खेलने का अच्छा अनुभव है। सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होने वाली है।
इन तीन खिलाड़ियों की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम में ग्लेन मैक्सेवल, मिचेल मार्श को जगह दी है। यह खिलाड़ी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी भारत वापसी करेंगे। यानि इंडिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में कमिंस ही टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि ग्लेन मैक्सेवल और मिचेल मार्श चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे। लेकिन फिट होते ही टीम में दोनों अहम खिलाड़ियों की जगह दी गई है।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, सीन एबॉट, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, जोश इंगलिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
ये खिलाड़ी भी करेंगे वापसी
बता दें कि पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी वापस लौट गए थे, जिनमें डेविड वॉर्नर और एश्टन एगर भी शामिल हैं, लेकिन अब वनडे सीरीज के लिए यह खिलाड़ी भी वापसी करेंगे। खास बात यह है कि टेस्ट सीरीज में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी वनडे सीरीज में भी शामिल हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘सही डिसिजन नहीं था…’, दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा के फैसले पर उठाए सवाल
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे, 17 मार्च- वानखेड़े स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- दूसरा वनडे, 19 मार्च- डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापत्तनम
- तीसरा वनडे, 22 मार्च- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines