Nitish Kumar Reddy Ruled Out: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने वाली है. हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले चोटिल हो गए थे. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें नहीं चुना गया. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह दी गई थी लेकिन अब ये स्टार ऑलराउंडर भी चोटिल होने के कारण शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं. सीरीज शुरू होने से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.
टीम इंडिया को बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया द्वारा नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि रेड्डी शुरुआती तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों से बाहर हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में हुए दूसरे वनडे मैच में नीतीश को बुरी तरह चोट आई थी. उनके क्वाड्रिसेप्स में चोट आई थी और गर्दन में भी उन्हें थोड़ी समस्या थी. इसी वजह से उनकी रिकवरी में ज्यादा समय लग रहा है. रेड्डी इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बीसीसीआई ने बताया कि उनकी मेडिकल टीम नीतीश की प्रोग्रेस पर नजर रखे हुए है.
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma के सिर सजा नंबर वन बल्लेबाज का ताज, हिटमैन को मिली बादशाहत से शुभमन गिल और कोहली का हुआ नुकसान
नीतीश के पास था खुद को साबित करने का मौका
हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में जगह मिली थी. रेड्डी अगर अच्छा प्रदर्शन करते, तो टीम में लंबे समय तक बने रहने का चांस उनके पास होता. हालांकि, पांड्या की गैरमौजूदगी का फायदा रेड्डी नहीं उठा पाए और अब तो टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से ही SRH के धाक्कड़ ऑलराउंडर बाहर हो चुके हैं. देखना होगा कि चौथे और पांचवें मैच के लिए वो फिट होते हैं, या नहीं.
रेड्डी का अब तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय में प्रदर्शन
नीतीश कुमार रेड्डी ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए 4 मुकाबलों में 90 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 45 का है और उनका सर्वाधिक स्कोर 74 का है. गेंदबाजी की बात करें, तो 4 मैचों में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी बीच उनकी इकोनॉमी 7.88 की है. हार्दिक की गैरमौजूदगी में नीतीश को सभी पांच मैच खेलने का मौका मिलता और वो अपने स्टैट्स सुधार सकते हैं. हालांकि, चोटिल होने के कारण अब वो अधिकतम दो ही मैच खेल पाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Shreyas Iyer की सलामती के लिए सूर्यकुमार यादव की मां ने की पूजा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines