IND vs AUS: नाथन लायन के आगे भारतीय बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन लायन चेतेश्वर पुजारा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। क्योंकि लायन ने पुजारा को अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट किया है। जिससे वह भी परेशान नजर आ रहे हैं। पुजारा को खुद भी शायद यकीन नहीं होगा कि वह लायन से कितनी बार आउट हो चुके हैं।
13 बार कर चुके हैं आउट
नाथन लायन 13 बार चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट में आउट कर चुके हैं। जिससे वह टेस्ट में पुजारा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। आज भी पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन 59 रनों के स्कोर पर लायन ने पुजारा की गेंद पर पीछे की तरफ शॉट खेलना चाहा, लेकिन स्लिप में स्मिथ ने शानदार कैच लपक लिया। जिससे पुजारा को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
https://twitter.com/BCCI/status/1631234384484519936?s=20
दोनों पारियों में पुजारा को किया आउट
खास बात यह है कि इस मैच की दोनों पारियों में भी नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को दोनों बार आउट किया। पहली पारी में पुजारा महज 1 रन बनाकर नाथन लायन की गेंद पर बोल्ड हो गए। जबकि दूसरी पारी में भी वह 59 रन बनाकर लायन का शिकार हो गए। इस तरह टीम इंडिया के तारणहार बनते नजर आ रहे पुजारा आउट हो गए और टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें भी बहुत कम हो गई।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘Virat Kohli को बिना शतक के देखना हैरान करने वाला’ भारतीय पूर्व कप्तान को लेकर मार्क वॉ का बड़ा बयान
https://twitter.com/ICC/status/1631235108928626690?s=20
लायन के नाम खास रिकॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा को 13 बार आउट करके नाथन लायन ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। वे पुजारा को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने भी चेतेश्वर पुजारा को 12 बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है। ऐसे में शायद खुद पुजारा को भी यकीन नहीं होगा कि वह लायन के हाथों कितनी बार आउट हो चुके हैं।
पुजारा ने खेली 59 रनों की पारी
चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 59 रनों की शानदार पारी खेली। पुजारा ने 142 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 शानदार चौके और लंबे समय बाद एक जबरदस्त छक्का भी लगाया। पुजारा की पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रनों का टारगेट सेट किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines