IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच आज से अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की हालांकि बाद में टीम इंडिया ने वापसी की और पहले अश्विन ने ट्रेविस हेड को आउट किया वहीं बाद में शमी ने खतरनाक गेंद डालकर लाबुशेन को चलता किया।
मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए लाबुशेन
भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक मैच के ब्रेक के बाद अहमदाबाद टेस्ट में वापसी की। शमी का पहला स्पेल कुछ खास नहीं रहा और वे एक भी विकेट नहीं ले सके और रन भी पिटा दिए। वहीं बाद में 23वें ओवर में वे फिर से गेंदबाजी करने आए और आते ही लाबुशेन को हैरान कर दिया।
मैच के 23वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर लाबुशेन को चकमा दिया। वहीं उनकी दूसरी गेंद पर लाबुशेन शॉट मारने गए। लेकिन शमी ने सीधे जड़ में धुसा कर गेंद फेंक दी। बॉल की रफ्तार इतनी तेज थी कि गेंद लाबुशेन के बल्ले से टकराकर सीधे स्टंप में घुस गई और बल्लेबाज हैरान रह गया। इस प्रकार कंगारुओं को पहला झटका लग गया।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, तीन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
और पढ़िए – WPL 2023: चोटिल कप्तान Beth Mooney के रिप्लेसमेंट का ऐलान…GT में शामिल हुई ये स्टार खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में ये मैच जीतकर टीम इस पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखते हुए सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines